In
इंस्टेंट रेसिपी-,
दाल-
लाल मसूर दाल तडक़ा | मसूर की दाल | धुली मसूर की दाल रेसिपी | Masoor dal recipe in hindi
सामग्री -
- मसूर की दाल - १ कप
- टमाटर - २
- तेल - १ टेबल स्पून
- राइ - १ टी स्पून
- जीरा - १ टी स्पून
- हींग - १/२ टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर -१ टी स्पून
- हल्दी - १/२ टी स्पून
- नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार
तड़का बनाने के लिए सामग्री -
- राई - १ टी स्पून
- हींग - १/२ टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर -१ टी स्पून
- हल्दी - १/२ टी स्पून
- लाल मिर्च - २
- हरा धनिया - १ टी स्पून
विधि -
- लाल मसूर दाल तडक़ा बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में तेल गरम करे।
- तेल गरम होने पर उसमें राई डाले।
- राई जब फूटने लगे तो उसमें हींग और जीरा डाले।
- जीरा ब्राउन होने पर हरी मिर्च ,लहसुन डाले और उसे भी ब्राउन होने दे।
- अब इसमें हल्दी , लाल मिर्च पाउडर , नमक डाले और मिक्स करे।
- टमाटर और नरम होने तक धीमी आँच पे पकने दे।
- अब इसमें मसूर की दाल धोकर डाले।
- मिक्स करे और १ ग्लास पानी डाले और ढक्कन लगाकर २ सिटी होने दे।
- गॅस बंद करे और भाप जानेपे एक बाउल में निकाल ले।
- अब तड़का देने वाले पैन में तेल गरम करे।
- तेल गरम होने पर उसमें राई डाले।
- राई जब फूटने लगे तो उसमें हींग और जीरा डाले।
- जीरा ब्राउन होने पर लहसुन डाले और उसे भी ब्राउन होने दे।
- गॅस बंद करे।
- अब इसमें हल्दी , सुखी लाल मिर्च ,लाल मिर्च पाउडर डाले और मिक्स करे।
- अब गरम गरम तड़का दाल पे डाले।
- लीजिये लाल मसूर दाल तडक़ा तयार है।
- इसे हरे धनिये से गर्निश करके गरमा गरम पराठे और चावल के साथ सर्व करे।



![सांबर [इडली , दोसा , सांबर बड़ा के लिए ] | Sambar for idli , dosa , sambarwada recipe in hindi kirti bhite's recipe](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhCVjGKn-xiDENTsvWC7rxPtdQ0adu1O82U1IgwsGRbkWE9ZXWodifLbLld-67ATj32oXc0xWjLnVDWkceep5_6P31vht5s-vHmko9Yk2D96a5F_m3hL-XKniC4va_h4tloX8v2e67l_M_f/s400/PicsArt_07-15-03.57.06%255B1%255D.png)







