ग्रीन मुंगदाल तडका green mung dal tadka recipe in hindi

01:16



ग्रीन मुंगदाल तडका




सामग्री -


  • तेल - १ १/२ 
  • राई - २ टी स्पून 
  • जीरा - २ टी स्पून 
  • हींग - २ टी स्पून 
  • हरी मिर्च - २ 
  • प्याज - १ छोटा 
  • हल्दी - १/२ टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - १ १/२ टी स्पून 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • टमाटर - १ मीडियम 
  • छिलके वाली मुंग दाल - १ कटोरी 
  • लसुन - ७-८ कालिया 
  • साबुत लाल मिर्च - २ -३ 


विधि -

  • कुकर में १ टेबल स्पून तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर १ टी स्पून राई ,१ टी स्पून जीरा और १ टी स्पून हींग डाले। 
  • हरी मिर्च और कटा प्याज डाले। 
  • प्याज गुलाबी होनेपर हल्दी , १/२  टी स्पून लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले। 
  • मिक्स करे और कटा टमाटर डाले। 
  • १-२ मिनट पकने दे। 
  • फिर धुली मुंग दाल डाले। 
  • १ १/२ ग्लास पानी डाले और कुकर का ढक्कन लगाकर २ सिटी होने दे। 
  • भाप जाने पर दाल को चमच से घोट के एक बाउल में निकल ले । 
  • तड़का देने वाले पैन में १/२ टेबल स्पून तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर राई , जीरा और हींग डाले।
  • लहसुन लंबा लंबा काटकर डाले। 
  • साबुत लाल मिर्च और लालमिर्च पाउडर डाले। 
  • अब ये गरम गरम तड़का दाल पे डाले। 
  • स्वादिष्ट ग्रीन मुंगदाल तडका  तयार है इसे गरमा गरम पराठो के साथ सर्व करे। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive