पनीर बटर मसाला | Paneer Butter Masala recipe in hindi

04:34


Kirti Bhite's recipe


सामग्री -

  • पनीर - १५० ग्राम 
  • चीज़ - १ क्यूब 
  • चुकंदर [बिट ]का पेस्ट - १ टी स्पून 
  • टमाटर - २५० ग्राम 
  • मगज- १ टेबल स्पून 
  • खसखस - १/२ टेबल स्पून 
  • काजु - १ टेबल स्पून 
  • तेल - १ टेबल स्पून 
  • तेजपत्ता - १-२  
  • दालचीनी- १ इंच 
  • छोटी इलायची- १-२  
  • लौंग - २-३ 
  • अदरक का पेस्ट- १ स्पून  
  • लहसुन का पेस्ट- १ टी स्पून  
  • लाल मिर्च पाउडर- २ टी स्पून 
  • हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पून 
  • नमक  - २  टी स्पून या स्वादानुसार  
  • गरम मसाला  मसाला - १ टी स्पून  [ रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करे ]
  • जीरा पाउडर - १ टी स्पून 
  • धनिया पाउडर - १ टी स्पून 
  • फ्रेश क्रीम - १ कप 
  • कसूरी मेथी- २ टी स्पून 
  • हरा धनिया - सजाने के लिए 

विधि -

  • पनीर को चौकोन टुकड़ो में काट ले। 
  • कुकर में टमाटर को काटकर डाले। 
  • मगज , खसखस , काजु  को डाले। 
  • ढक्कन लगाकर २ सिटी ले। 
  • ठंडा होने पर मिक्सी में पीस ले । 
  • कड़ाई में तेल गरम करे। 
  • तेजपत्ता , दालचीनी , छोटी इलायची और लौंग डाले। 
  • मिक्स करे और पेस्ट डाले। 
  • धीमी आंच पे ढक्कर ३-४ मिनट तक पकने दे। 
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले और ढक्कर ३-४  मिनट तक भुने ।
  • बीट का पेस्ट डालें और मिक्स करें।
  • लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , नमक , गरम  मसाला , जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाले। 
  • मिक्स करे और ढक्कर पकने दे। 
  • १ ग्लास पानी डाले और तेल उपर आते तक पकने दे। 
  • फ्रेश क्रीम फेटकर डाले। 
  • कसूरी मेथी को भुनकर मसल के डाले। 
  • पनीर डाले और मिक्स करे। 
  • २-३ मिनट पकने दे। 
  • गॅस बंद करे और हरे धनिया , ग्रेटेड चीज़ से गार्निश करे। 
  •  लीजिये पनीर बटर मसाला तयार है इसे गरमा गरम कुलचा या नान के साथ सर्व करे।   

पनीर बटर मसाला  | Paneer Butter Masala recipe in hindi - Watch recipe video



You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive