ढाबा स्टाइल मटर दम आलू | Dhaba Style Matar Dum Aalu recipe in hindi

07:51



kirti bhite's recipe



सामग्री - 


  •  तेजपत्ता - १-२  
  • दालचीनी - १ इंच 
  • इलायची - १ 
  • जीरा- १ टी स्पून  
  • सुखी लाल मिर्च - १-२ 
  • प्याज - १ मीडियम 
  • अदरक - १ १/२ इंच 
  • काजू - १ टेबल स्पून 
  • टमाटर - २ मीडियम 
  • लहसुन का पेस्ट - १ टी स्पून 
  • नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर - १ टी स्पून 
  • हल्दी - १/२ टी स्पून 
  • गरम मसाला - १ टी स्पून [रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करे ]
  • मटर - १ कटोरी 
  • आलू - १०-१२ छोटे 
  • तेल - २  टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - १ टेबल स्पून 
  • कसूरी मेथी - १ टी स्पून 

विधि - 


  • ढाबा स्टाइल मटर दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर उबाल ले। 
  • ठंडा होनेपर उसे छील ले। 
  • टूथपिक से उसमें छेद कर ले। 
  • पैन में १/२  टेबल स्पून तेल डाले। 
  • तेल गरम होनेपर तेजपत्ता , दालचीनी , इलायची , जीरा , सुखी लाल मिर्च डाले। 
  • प्याज  और अदरक डालकर भुने। 
  • काजू और कटे टमाटर डाले। 
  • २ मिनट तक पकने दे। 
  • गॅस बंद करे ठंडा होने पर थोड़ा पानी डालकर चिकना पीस ले । 
  • कढ़ाई में बचा तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होने पर आलू डाले और माध्य्म सुनहरा होने तक तल ले। 
  • उसे टिशु पेपर पर निकाल ले। 
  • अब उसी तेल में हरा धनिया काटकर डाले। 
  • लहसुन का पेस्ट डाले और १ मिनट तक भुने । 
  • नमक , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी और गरम मसाला डाले। 
  • मटर डाले और २-३ मिनट भुने। 
  • अब पेस्ट डाले और धीमी आंच पे तबतक भुने जब तक मसाला तेल न छोड़े। 
  • अब इसमें १-१/२ ग्लास पानी डाले और मिक्स करे। 
  • कसूरी मेथी को मसलकर डाले। 
  • जब ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें आलू डालें। 
  • मिक्स करें और ढक्कर धीमी आंच पे ५-६ मिनट पकने दे। 
  • गैस बंद करके सर्विंग बाउल में निकाल ले। 
  • स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल मटर दम आलू तयार है इसे गरमा गरम पराठा या नान के साथ सर्व करे। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive