पास्ता इन व्हाइट सॉस | Pasta in White Sauce recipe in hindi

08:52


kirti bhite's recipe



सामग्री -

  • स्वीट कॉर्न - १/२ कप 
  • पास्ता - १ १/२ कप 
  • बटर - १ टेबल स्पून 
  • लौंग  -३-४ 
  • शिमला मिर्च - १ 
  • तेजपत्ता - १ 
  • मैदा - २ टेबल स्पून 
  • दूध - १ ग्लास 
  • पानी - १/२ ग्लास 
  • काली मिर्च पाउडर - १/२ टी स्पून 
  • नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार 
  • ग्रेटेड चीज़ - १/२ कप 

विधि -

  • पास्ता इन व्हाइट सॉस  बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डाले और स्वीटकॉर्न उबाल ले। 
  • उसी कढ़ाई में पानी उबालकर उसमे १ टी स्पून तेल डाले। 
  • पास्ता डाले और उबालकर छन्नी में निकाल ले। 
  • एक पैन में बटर गरम करे। 
  • बटर गरम होनेपर उसमे लौंग , तेजपत्ता डालें। 
  • १ मिनट तक भुने और कटी शिमला मिर्च डाले। 
  • २ मिनट तक अच्छेसे भुने। 
  • मैदा डाले और सुनहरा होने तक भुने। 
  • थोड़ा थोड़ा दूध डाले और चम्मच से लगातार चलाते रहे ताकि गुठलियाँ न बने। 
  • १/२ ग्लास पानी मिलाये और मिक्स करते रहे। 
  • मिश्रण को अच्छेसे उबलने दे। 
  • अब इसमें स्वीट कॉर्न और पास्ता मिलाये। 
  • मिक्स करें और २ मिनट तक उबलने दे। 
  • काली मिर्च पाउडर , नमक डाले और मिक्स करे। 
  • ग्रेटेड चीज़ डाले और ३-४ मिनट तक पकने दे। 
  • लीजिये स्वादिष्ट पास्ता इन व्हाइट सॉस तयार है। 

पास्ता इन व्हाइट सॉस | Pasta in White Sauce recipe in hindi - Watch recipe video





You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive