वेज मंचूरियन | Veg Manchurian recipe in hindi |

05:57


kirti bhite's recipe


सामग्री -

  • बारीक़ कटी पत्ता गोभी - १ कप 
  • शिमला मिर्च - १ कप 
  • गाजर - १ कप 
  • हरी मिर्च - ३-४ 
  • काली मिर्च पाउडर - १ टी स्पून 
  • नमक - २ टी स्पून या स्वादानुसार 
  • मैदा - ३ टेबल स्पून 
  • कॉर्नफ्लोर - ५  टेबल स्पून 
  • कटा लहसुन - १ टेबल स्पून 
  • अदरक -  २ टी स्पून 
  • हरी मिर्च - ४-५ 
  • प्याज - १ 
  • टोमेटो सॉस - २ टेबल स्पून 
  • रेड चिली सॉस - २ टेबल स्पून 
  • सोया सॉस - १ टेबल स्पून 
  • हरा प्याज - १ टेबल स्पून [ ऐच्छिक ]
  • तेल - आवश्यकता नुसार 

विधि -

  • वेज मंचूरियन सबसे पहले एक बाउल में पत्तागोभी , शिमला मिर्च , गाजर , कटी हरी मिर्च , काली मिर्च पाउडर , १ टी स्पून नमक , मैदा और ३  टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर डाले। 
  • अच्छे से मिक्स करे और नीबू के आकार के गोले बना ले। 
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करे। 
  • ते गरम होनेपर धीमी आंच पर सुनहरा तल ले। 
  • दूसरे पैन में १ टेबल स्पून तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर उसमे बारीक़ कटा लहसुन , हरी मिर्च डाले। 
  • अदरक को कद्दूकस करके डाले। 
  • १ मिनट तक भुने।  
  • कटा प्याज डाले और ३-४  मिनट तक भुने। 
  •  टोमेटो सॉस , चिली सॉस और सोया सॉस , नमक डाले। 
  • मिक्स करे और १ मिनट तक भुने। 
  • अब इसमें १-१ १/२ ग्लास पानी डाले और अच्छे से उबलने दे। 
  • एक कटोरी में २ टेबल स्पून  कॉर्नफ्लोर ले और थोड़ा पानी डालकर पतला घोल बना ले। 
  • इस घोल को ग्रीवी में डाले। 
  • मिक्स करे १ मिनट तक उबलने दे। 
  • अब इसमें सारे मंचूरियन डाले और हलके हाथ से मिक्स करके १-२ मिनट उबलने दे। 
  • लीजिये स्वादिष्ट वेज मंचूरियन तयार है इसे कटे हरे प्याज से गार्निश करे और सर्व करे। 

वेज मंचूरियन | Veg Manchurian recipe in hindi | - Watch recipe video


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive