मेथी की बेसन की सब्जी methi ki besan ki sabji recipe in hindi

08:41

kirti bhite.com


३-४ सदस्य के लिए 

समय - १० मिनट 


 मेथी की बेसन की सब्जी एक महाराष्ट्रियन रेसिपी है। इसे मेथी और बेसन के साथ मिलाकर बनाया जाता है। ये फटाफट बनने वाली रेसिपी है और इसे बनाना बहोत ही आसान है।

सामग्री -

  • बेसन - २ टेबल स्पून 
  • मेथी - १ कटोरी 
  • तेल - १ १/२ टेबल स्पुन 
  • राई - २ टी स्पुन 
  • हींग - १ टी स्पुन 
  • मूंगफल्ली के दाने - १/२ टेबल स्पुन 
  • टमाटर - २ मीडियम 
  • हरी मिर्च - २-३ 
  • लाल मिर्च - २ टी स्पुन 
  • हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पुन 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • सुखी लाल मिर्च - १-२ 
  • हरा धनिया - सजाने के लिए 

विधि -

  • कढ़ाई में १ टेबल स्पून तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होने पर १ टी स्पून  राई डाले। 
  • राई  फुटने पर १/२ टी स्पून हींग डाले। 
  • १/२ टेबल स्पून मूंगफल्ली के दाने डाले। 
  • १ मिनट धीमी आंच पे भुने। 
  • २ मीडियम टमाटर काटकर डाले। 
  • २-३ हरी मिर्च लंबा लंबा काटकर डाले। 
  • १ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर , १/२ टी स्पून हल्दी पाउडर , नमक स्वादानुसार डाले।
  • मिक्स करे और १ कटोरी कटी मेथी डाले। 
  • २-३ मिनट भुने। 
  • १ बाउल में २ टेबल स्पून बेसन ले। 
  • उसमे पानी मिलाकर घोल बना ले। 
  • अब ये घोल कढ़ाई में डाले और मिक्स करे। 
  • बेसन को गढ़ा होने तक पका ले। 
  • सर्विंग बाउल में निकल ले। 
  • तड़का देने वाले पैन में १/२ टेबल स्पून  तेल गरम डाले। 
  • तेल गरम होने पर १ टी स्पून  राई  , १/२ टी स्पून हींग डाले। 
  • १-२ सुखी लाल मिर्च डाले और १ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर डाले। 
  • अब ये तड़का सब्जी पे डाले। 
  • हरे धनिये से गार्निश करे। 
  • लीजिये स्वादिष्ट मेथी का बेसन की सब्जी तयार है। 
  • इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करे। 
स्वादिष्ट मेथी की  बेसन  की सब्जी methi ki besan ki sabji recipe in hindi - video recipe


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive