छत्तीसगढ़ी आलू बैंगन की सब्जी chattisgarhi aalu baingan ki sabji recipe in hindi

01:36


kirti bhite.com


समय - १५ मिनट 

३-४ सदस्य के लिए 

छत्तीसगढ़ी आलू बैंगन की सब्जी एक पारंपरिक रेसिपी है जो प्याज टमाटर , ताजा हरा साबुत धनिया और अन्य मसालो के साथ बनी बहोत ही स्वादिष्ट सब्जी है और इसे बनाना बहोत ही आसान है।  

सामग्री- 

  • १ बड़ा -प्याज 
  • १/२ टेबल स्पून - ताजा हरा साबुत धनिया 
  • १ १/२ टेबल स्पून तेल  
  • १ टी स्पून - राई 
  • १/२ टी स्पून - हींग 
  • १ टी स्पून - करी पत्ता 
  • १ टी स्पून - अदरक लहसुन का पेस्ट
  • १/२ टी स्पून - हल्दी पाउडर 
  • १ टी स्पून - लाल मिर्च पाउडर 
  • १ टी स्पून - नमक या स्वादानुसार नमक 
  • १/४ टी स्पून - भुना पिसा दालचीनी और बड़ी इलायची का पाउडर 
  • २ मीडियम - टमाटर
  • ३ मीडियम - आलू 
  • २५० ग्राम -बैंगन 
  • हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए 

विधि -

  • छत्तीसगढ़ी आलू बैंगन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के पॉट में १ बड़ा प्याज , १/२ टेबल स्पून ताजा हरा साबुत धनिया पीस ले। 
  • कड़ाई में १ १/२ टेबल स्पून तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर १ टी स्पून राई डाले। 
  • राई फूटने दे और १/२ टी स्पून हींग डाले। 
  • प्याज का पेस्ट डाले और २ मिनट भुने। 
  • १ टी स्पून करी पत्ता डाले मिक्स करे। 
  • अब इसमें १ टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। 
  • मिक्स करे और तेल छूटने तक भुने। 
  • १/२ टी स्पून हल्दी पाउडर , १ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर , १ टी स्पून नमक या स्वादानुसार नमक डाले। 
  • १/४ टी स्पून भुना पिसा दालचीनी और बड़ी इलायची का पाउडर डाले। 
  • १ मिनट भुने और २ मीडियम टमाटर की पेस्ट डाले। 
  • जब तेल छूटने लगे तब ३ मीडियम आलू लंबा लंबा काटकर डाले। 
  • मिक्स करे और २५० ग्राम बैंगन काटकर डाले। 
  • २ मिनट भुने और पानी डाले। 
  • मिक्स करे और ढक्कर धीमी आंच पे पकने दे। 
  • जब सब्जी गल जाये तब गॅस बंद करे। 
  • हरे धनिये से गार्निश करे। 
  • लीजिये स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी आलू बैंगन की सब्जी तयार है इसे सर्विग बाउल में निकाले और गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करे। 
छत्तीसगढ़ी आलू बैंगन की सब्जी chattisgarhi aalu baingan ki sabji recipe in hindi - watch video recipe  


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive