कर्ड राइस / दही चावल | Dahi K Chawal recipe in hindi

01:51

kirtibhite89.blogspot.in

कर्ड राइस या दही चावल एक भारतीय व्यंजन है जो भारत के चारों दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में विशेष रूप से लोकप्रिय है। इसे दोपहर या रात के खाने में खाया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होते हैं। कर्ड राइस बनाना बहुत ही आसान है। बैचलर्स के लिए यह रेसिपी बेहद बढ़िया जिसे तुरंत बनाकर वह अपना पेट भर सकते हैं। ये आपको बहुत पसन्द आयेंगे। 

समय - ४-५ मिनट 

२-३ सदस्य के लिए 

सामग्री - 


  • पके हुए चावल -  २  कटोरी 
  • दही - १/२ कटोरी 
  • तेल - १ टेबल स्पून 
  • राइ - १ टी स्पून 
  • जीरा - १/२ टी स्पून 
  • मेथी दाना - १/२ टी स्पून 
  • हींग - १/२ टी स्पून 
  • करीपत्ता - १०- १२ 
  • सुखी लाल मिर्च - २ 
  • हरा धनिया - सजाने के लिए 

विधि -

  • कर्ड राइस या दही चावल बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर उसमे राइ ,जीरा , मेथी दाना ,हींग ,करीपत्ता डाले। 
  • सुखी लाल मिर्च को तोड़कर डाले। 
  • पका चावल डाले और मिक्स करे। 
  • अब इसमें दही को फेटकर डाले। 
  • नमक डाले और अच्छी तरह से मिक्स करे। 
  • २-३ मिनट तक ढक्कर पकने दे। 
  • लीजिये स्वादिष्ट कर्ड राइस या दही चावल तयार है हरे धनिये सजाकर गरमा गर्म इसे सर्व करे। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive