गोंद के लड्डू | Gond ke Laddu recipe in hindi

03:35

kirti bhite's recipe


गोंद के लड्डू​ स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। गोंद सर्दियों के महीनों के दौरान खाना फायदेमंद होता है। सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है क्योंकि यह काफी गरम होते हैं जो सर्दियों से हमारे शरीर की रक्षा करते है। ये लड्डू अर्थराइटिस के रोगी के लिए और भी ज्यादा लाभकारी होते है। तो आईये बनाते है गोंद के लड्डू।   

सामग्री -


  • घी - १/२ किलो 
  • गोंद - २५० ग्राम 
  • गुड़ - १ किलो 
  • छुआरा - ५०० ग्राम 
  • सूखा नारियल - १/२ किलो 
  • बदाम - २५० ग्राम 
  • काजू - २५० ग्राम 
  • अखरोट - २५० ग्राम 
  • मगज - ५० ग्राम 
  • खसखस - ५० ग्राम 
  • सौंफ - ५० ग्राम  
  • इलायची पाउडर - १ टी स्पून 
  • जायफल पाउडर - १ टी स्पून 

विधि -


  • गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले काजू , बादाम और अखरोट को मिक्सी में दरदरा पीस ले। 
  • सौंफ और खसखस को भी भूनकर पीस ले। 
  • नारियल को कद्दूकस करें। 
  • एक कढ़ाई में घी गरम करे। 
  • गरम घी में थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए तलिये। 
  • गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकाले। 
  • ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीस ले। 
  • बचे हुए घी में गुड़ डाले। 
  • जब घी पिघल जाये तो गॅस बंद करे। 
  • सारी सामग्री उसमें मिला ले और अच्छी तरह से मिक्स करे। 
  • थोड़ा ठंडा होने पर लडडू बना कर थाली में रख ले। 
  • २-३ घण्टे बाद कंटेनर में भर कर रख ले। 
  • लीजिये स्वादिष्ट स्वास्थ्यवर्धक गोंद के लड्डू तैयार हैं। 







You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive