लड्डू पिस्ता रोल | Laddu pista roll recipe in hindi
02:10सामग्री-
- बेसन - २ कप
- शक्कर पाउडर- १ कप
- घी- १कप
- इलायची पाउडर-१ चम्मच
- पिस्ता - १ कप
विधि-
- लड्डू पिस्ता रोल बनाने के लिए सबसे पहले पिस्ता को पतला पतला टुकड़ों में काट ले।
- एक कढाई में घी गरम करे और उसमे बेसन डालकर हल्का भूरा कलर आने तक भुने।
- अब इसमें इलायची पावडर डालकर मिलाइए।
- मिश्रण को आंच से उतार ले।
- अब इसमें शक्कर पावडर डाले और अच्छेसे मिलाइए।
- हल्का ठंडा होने दे।
- अब इनके गोल लड्डू बनाइये और उसे पिस्ता में रोल करे ।
- अगर आप को लड्डू बनाने मे परेशानी आ रही है तो इसमें १-२ चम्मच गरम दूध मिलाइए।
- लीजिये स्वादिष्ट लड्डू पिस्ता रोल तैयार है।
0 comments