कलौंजी के फायदे

09:08




कलौंजी को कई नामों से जाना जाता है जैसे स्माल फनेल,  कलवंचिका, कालाजाजी, मंगरैला,  मुगरेला। कलौंजी पौषक तत्वों से भरा होता है इसमें वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं। कलौंजी में एंटी-आक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है।


१. सिरदर्द -


  • माथे और सिर के दोनों तरफ कनपटी के आस-पास कलौंजी का तेल लगानेसे सिरदर्द पूर्णतः खत्म हो जायेगा।

२. दमा - ख़ासी -



  • छाती और पीठ पर कलौंजी के तेल की मालिश करने और पानी में तेल डाल कर उसकी भाप लेंने से काफ़ी हद तक आराम मिलता है ।

३. उल्टी -

  • आधा चम्मच कलौंजी का तेल और आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह-शाम पीने से उल्टी बंद होती है।

४. दांत का दर्द -

  • कलौंजी का तेल और लौंग का तेल १-२ बूंद मिलाकर दांत व मसूढ़ों पर लगाने से दर्द ठीक होता है। 

५. हाथ और पैरों की सूजन -

  • कलौंजी को पीसकर उसका लेप हाथ पैरों पर लगाने से सूजन दूर होती है।

६. रुसी -

  • १ चम्मच  कलौंजी का तेल, ३ चम्मच  जैतून का तेल और ३ चम्मच पिसी मेहंदी को मिला कर गर्म करें। ठंडा होने पर बालों में लगाएं और एक घंटे बाद बालों को धो कर शैंपू कर लें। इससे रूसी से छुटकारा मिलेगा। 



You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive