शाही टुकड़ा | Shahi Tukada recipe in hindi
20:36४-५ सदस्य के लिए
सामग्री -
- ब्रेड - ६-७
- शक्कर - १/२ कटोरी या स्वादानुसार
- केशर - १ पिंच
- इलायची पाउडर - १/२ टी स्पून
- तलने के लिए घी या तेल - आवशकता नुसार
रबड़ी बनाने के लिए सामग्री -
- फूल फैट दूध - १ लिटर
- केशर - १ पिंच
- शक़्कर - १ /२ कटोरी या स्वादानुसार
- इलायची और जायफल का पाउडर - १/४ टी स्पून
- कटे ड्राई फ्रूट्स [बादाम , पिस्ता , काजू ] - १ टेबलस्पून
विधि -
- शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले हम रबड़ी बना लेंगे।
- रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में १ लिटर दूध को उबालने रखें।
- एक कटोरी में १ टेबल स्पून दूध ले और उसमें केशर भिगोने रखें।
- दूध को १/४ होने तक उबलने दे।
- अब इसमें शक़्कर , इलायची और जायफल का पाउडर डाले।
- मिक्स करे और कटे ड्राई फ्रूट्स डाले।
- केशर वाला दूध डाले।
- ५-६ मिनट तक उबलने दे।
- किसी बाउल में निकलकर फ्रिज ठंडा होने रखें।
- अब हम चाशनी बना लेंगे उसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में शक़्कर , पानी डाले और एक तार की चाशनी बना ले।
- गॅस बंद करे और उसमें इलायची पाउडर ,केशर डाले।
- मिक्स करे और एक साइड रख दे।
- ब्रेड के किनारे काट ले।
- अब उसे तिरछा काट ले ।
- कढ़ाई में तेल या घी गरम करे।
- ब्रेड को डाले और सुनहरा तल ले।
- तले हुए ब्रेड को चाशनी में डुबोये और तुरंत निकाल ले।
- सर्विग प्लेट में इसे रखें और तयार रबड़ी डाले।
- लीजिये शाही टुकड़ा तयार है फ्रिज में ठंडा करे और ड्राय फ्रूट से सजाकर सर्व करे।
0 comments