कढ़ी पकौड़ा kadhi pakoda recipe in hindi

22:11





समय - १५ मिनट 

४-५ सदस्य के लिए 

सामग्री -

  • बेसन - १ कप  
  • दही - १ टेबल स्पून 
  • तेल - १ टी स्पून 
  • राई - १ टी स्पून
  • जीरा - १ टी स्पून
  • हिंग - १/२  टी स्पून
  • करी पत्ता - १ टेबल स्पून 
  • हरी मिर्च  - १ -२  
  • हल्दी - १/२ टी स्पून 
  • अदरक  - १ इंच 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • शक्कर - १ टी स्पून 
पकौड़े के लिए -

  • बेसन - १ कटोरी 
  • हल्दी - १/२ टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - १/२ टी स्पून 
  • हरी मिर्च - १-२ 
  • नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार 
  • प्याज - १ छोटा 
  • अदरक का पेस्ट - १/२ टी स्पून 
  • लहसुन का पेस्ट - १/२ टी स्पून 
  • अजवायन - १/२ टी स्पून 
  • हरा धनिया - १/२ टेबल स्पून 
  • तेल - तलने के लिए 

तड़के के लिए -

  • राई - १ टी स्पून 
  • जीरा - १ टी स्पून 
  • करी पत्ता - ५-६ 
  • हींग - १/२ टी स्पून 
  • मेथी - १/२ टी स्पून 
  • तेल - १ /२ टेबल स्पून  
  • सुखी लाल मिर्च - १-२ 
गार्निशिंग के लिए -
  • हरा धनिया 

विधि -

  • स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और दही को थोड़ा पानी डालकर फेट ले। 
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर उसमें राई , जीरा और हिंग डाले। 
  • करी पत्ता , हल्दी और हरी मिर्च काटकर डाले। 
  • दही और  बेसन के घोल में १ - १ १/२ ग्लास पानी  मिलाकर डाले। 
  • अदरक कद्दूकस करके डाले। 
  • धीमी आंच पे उबाल ने दे। 
  • दूसरी तरफ गॅस पर कढ़ाई में तेल गरम करने रखे। 
  • एक बाउल में पकोड़ी बनाने की सारी सामग्री मिक्स करे। 
  • प्याज बारीक़ काटकर डाले। 
  • पानी डालकर मीडियम गढ़ा घोल बना ले। 
  • तेल गरम होने पर छोटी छोटी पकौड़ी तल ले। 
  • कढ़ी में उबाल आने पर पकौड़ी ,नमक और शक्कर डाले। 
  • हलका गढ़ा होनेपर गॅस बंद करे। 
  • तड़का देने वाले पैन में तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होने पर राई , जीरा डाले। 
  • राई फूटने पर हींग और करी पत्ता डाले। 
  • गॅस बंद करके सुखी लाल मिर्च डाले। 
परोसने का तरीका -
  • कढ़ी परोसते समय उसे गरम करे और बाउल में निकाल ले। 
  • तड़का उसी समय बनाये और गरमागरम ही कढ़ी पे डाले। 
  • गरमा गरम कढ़ी पकौड़ा हरे धनिये से गार्निश करके गरमा चावल के साथ सर्व करे। 
नोट -
  • अगर आप तड़का ना  डालना चाहे तो भी चल सकता। बिना तड़के के भी ये कढ़ी पकौड़ा उतनाही स्वादिष्ट लगेगा। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive