फ़्राईड रोटी चावल fried roti chawal recipe in hindi

00:04


kirti bhite .com


समय - ५ मिनट 
सदस्य - ३-४ के लिए 

सामग्री -

  • बची रोटी - ३-४ 
  • बचा चावल - १ कटोरी  
  • तेल - १ टेबल स्पून 
  • राई - १ टी स्पून 
  • जीरा - १ टी स्पून 
  • हींग - १/२ टी स्पून 
  • करी पत्ता - ७-८ 
  • प्याज - १ मीडियम 
  • लाल मिर्च पाउडर -  १ टी स्पून  
  • हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पून  
  • नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार 
  • जीरा पाउडर - १ टी स्पून  
  • धनिया पाउडर - १ टी स्पून 
गार्निशिंग के लिए -

  • हरा धनिया और हरा प्याज 



विधि -

  • स्वादिष्ट फ़्राईड रोटी चावल बनाने के लिए सबसे पहले बची रोटी के छोटे छोटे टुकड़े कर ले। 
  • चावल को भी हाथ से मसलकर अलग अलग कर ले। 
  • दोनों को साथ मिलाकर मिक्स कर ले। 
  • कड़ाई में तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होने पर राई , जीरा और हींग डाले। 
  • करी पत्ता ,चौकोन कटा प्याज डाले और गुलाबी होने तक भुने। 
  • प्याज गुलाबी होनेपर लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , नमक , जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाले। 
  • १ मिनट तक भुने और चावल और रोटी का मिक्सचर डाले। 
  • २-३ मिनट तक भुने। 
  • लीजिये फ़्राईड रोटी चावल तयार है इसे सर्विग बाउल में निकालकर हरे धनिया और हरे प्याज से गार्निश करे। 
परोसने का तरीका - 
  • आप स्वादिष्ट फ़्राईड रोटी चावल आम के अचार या दही के रायते के साथ सर्व करे। 
नोट -
  • आपको अगर पसंद हो तो आप इसमें टमाटर भी डाल सकते है। 
  • आप इसमें सिर्फ हरा प्याज और खूब सारा हरा धनिया डालकर भी बना सकते। 


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive