ब्यूटी टिप्स :शुष्क त्वचा / सुखी त्वचा / ड्राई स्किन के लिए घरेलू उपाय | homemade beauty tips for dry skin

06:14







 शुष्क त्वचा / सुखी त्वचा की समस्या अधिकतर जाड़े के मौसम मे होती है जब बाहर की ठंढी हवा और अंदर की गर्म हवा एक निम्न आद्रता वाला वातावरण पैदा करती है। इसके कारण त्वचा अपनी नमी खो देती है और इसमे दरार और पपड़ी पड़ने लगती है। बारबार नहाना और हाथ धोना, खास तौर पर रूखे साबुन से भी सुखी त्वचा के समस्या का एक कारण बन सकता है। विटामिन ए, विटामिन डी की कमी, सूरज की किरणों से, प्रदूषण और कुछ प्रकार की दवाएँ भी इसके कारणों मे शामिल हैं। सूखी त्वचा का एक कारण आनुवांशिक गड़बड़ी भी होता है। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या भी बढ़ जाती हैं क्योंकि त्वचा का प्राकृतिक तैलीय अंश कम हो जाता है। शारीरिक रोग, जैसे दमा और थाइरॉयड आदि भी सुखी त्वचा की समस्या को बढ़ाते हैं।
       सुखी त्वचा का उपचार करना आवश्यक है क्यूंकी ऐसा न करने पर त्वचा मे सूजन होने का ख़तरा बना रहता है। इसलिए, घरेलू ब्यूटी टिप्स और घरेलू उपचार इसका सरल उपाय है। वे न केवल किफायती होते हैं बल्कि आसानी से उपलब्ध, अत्यधिक प्रभावशाली और फिर से प्रयोग किए जाने वाले होते हैं।


शुष्क त्वचा / सुखी त्वचा / ड्राई स्किन के लिए घरेलू उपाय



  • १ पका केला, १ बड़ा चम्मच शहद और १ बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाकर तरल पेस्ट बनायें। यह पेस्ट चेहरे और गर्दन पर लगाकर १० मिनट तक छोड़ें। फिर पानी से धोकर थपथपाकर सुखा लें।
  • १ बड़ा चम्मच नींबू का रस, १ बड़ा चम्मच गाजर का रस और १ बड़ा चम्मच टमाटर का रस अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बनाये। इसके सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो डालें।
  • कच्चे दूध को रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं। सूखने पर दोहराएं और सादे पानी से धो दें। कच्चे दूध से चेहरे की झाइयां भी ठीक होती हैं।
  • आम को मसलकर उसमें शहद मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर लगायें। १० मिनट बाद चेहरा धो दें। 
  • मक्खन को चेहरे पर लगाएं। १० से १५ मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। घर पर निकाला हुआ मक्खन हो तो और भी बेहतर होगा अन्यथा बाजार वाला मक्खन भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  •  कटोरी में अंडे की सफेदी, दो चम्मच शहद, एक चम्मच सूरजमुखी का तेल मिला लें, इसका पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चहरे पर लगाये और २० मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर गर्म पानी से धो दें।
  • त्वचा के लिए सबसे अच्छा उपाए है एलोवेरा। खीरे को अच्छे से पीस लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अपने चहेरे पर लगाये और २५ मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। इससे आपकी त्वचा की नमी बनी रहेगी।
  • शहद कुछ बूँदें एलोवेरा जेल की और दो चम्मच मिल्क पाउडर इन सब का पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चहरे पर लगाएं और १५ मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी साथी ही त्वचा चमकदार हो जायेगी। 
  • १ बड़ा चम्मच दूध लें. अब इसमें बादाम पेस्ट, एलोवेरा का अर्क, शहद और २ बूंदें एसेंशियल ऑइल मिलाकर अच्छी तरह से मिश्रण बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर १५ मिनट तक रखे। उसके बाद चहरे को ठंडे पानी से अच्छे से धोकर साफ कर लें। 
  • २ चम्मच ओट्स, २ चम्मच दही और १ चम्मच जैतून का तेल और थोड़ा शहद को मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं और १५ मिनट के लिए छोड़ दें। यह आपकी त्वचा को नमी देगी और रूखी त्वचा से निज़ात दिला देंगी।
  • नारियल को मिक्सर में पीसकर उसका दूध निचोड़ लें और इसे १५ मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें।
  • २ बड़े चम्मच ककड़ी का रस, २ बड़े चम्मच तरबूज का रस, १ बड़ा चम्मच दही और १ बड़ा चम्मच दूध की पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं। यह मिश्रण चेहरे और गर्दन पर लगाकर १५ मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धोकर थपथपाकर सुखाएं।






You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive