खांसी का घरेलु और आसान उपाय

03:24


kirti bhite's recipe

मौसम बदलते ही, हर घर में सर्दी या जुकाम का होना एक आम बात हो जाती है। वातावरण में मौजूद वायरस, बदलते मौसम में काफी सक्रिय हो जाता है, जिसके कारण जुकाम या सांस की अन्य बीमारियां होती हैं. सामान्य ज़ुकाम के लिए कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों का इलाज किया जा सकता है। यह, मनुष्यों में सबसे अधिक होने वाला संक्रामक रोग है। औसत वयस्क को प्रतिवर्ष दो से तीन बार ज़ुकाम होता है। औसत बच्चे को प्रतिवर्ष छह से लेकर बारह बार ज़ुकाम होता है। लेकिन शुरुआत में ही अगर कुछ घरेलू उपाय कर लिए जाएं तो इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। तो आइये जानते है कुछ घरेलु और आसान उपाय।  


 १. काली मिर्च -

  • काली मिर्च कफ में बहोत आराम देती है। इसे पीसकर १ चम्मच घी में १/४ मिलाकर लेने से बहोत जल्दी आराम मिलता है। 
  • कुनकुने दूध में भी इसे मिलाकर पिने से खांसी में राहत मिलती है। 

२. बादाम -

  • ४-५ बादाम को रात में पानी में भिगोंकर सुबह इसका पेस्ट बनाये और १ चम्मच बटर में मिलाकर रोज सुबह -शाम जब तक आपको आराम न हो तबतक लेते रहे। 

३. तुलसी -

  • तुलसी के रस में अदरक का रस और शहद मिलाकर लेने से भी खांसी में राहत मिलती है। 

४. चाय -

  • चाय में १/२ चम्मच हल्दी , १/२ चम्मच काली मिर्च पाउडर , तुलसी की कुछ पत्तियाँ और अदरक मिलाकर पिने से काफी हदतक आराम मिलता है। 


५. गाजर -

  • १ कप गाजर के ज्यूस में १ चम्मच शहद मिलाकर दिन में ३-४ बार ले। 

६. प्याज -

  • १/२ चम्मच प्याज का रस और १/२ चम्मच शहद मिलाकर लेने से खांसी में आराम मिलता है। 

७. लहसुन -

  • १ कप पानी में ३-४ लहसुन की कलियों को उबाल ले और ठंडा होनेपर इसमें १ चम्मच शहद मिलाकर ले। 

८. निम्बू -

  • १/२ ग्लास गुनगुने पानीमे १/२ निम्बूका रस और १/२ चम्मच शहद मिलाकर दिन में ४-५ बार ले। 

९. अदरक -

  • अदरक को १ ग्लास पानीमे १/२ रहने तक उबाल ले और उसमे १ चम्मच शहद मिलाकर पिये। 
  • अदरक के छोटे छोटे टुकड़े करके १ उसे दिनभर चूसते रहे आराम मिलेगा। 

 १०. हल्दी -

  • १ कप पानी में १/२ चम्मच हल्दी , १/२ चम्मच काली मिर्च और १ इंच दालचीनी को डाले और १/२ पानी रहने तक उबाले। ठंडा होनेपर शहद मिलाकर पिये। 


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive