दाल ढोकली DAL DHOKALI RECIPE IN HINDI

01:51


KIRTI BHITE.COM


दाल ढोकली ये एक पारंपरिक गुजराती रेसिपी है जिसे राजस्थान और देश के अनेक भागोंमें भी बनाया जाता है। उत्तर भारत के कई हिस्से में ये दाल के फर्रे के नाम से भी जाना जाता है। इसे दाल और गेंहू के आटे से बनाया जाता है। इसे हम अपने आप में पूरा खाना भी कह सकते। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट है उतनी पौष्टिक भी है। तो आइये बनाते है दाल ढोकली।  

समय - ३० मिनट 

सदस्य -३-४  

मिल टाइप - वेज , लंच , डिनर 


ढोकली बनाने के लिए सामग्री -

  • आटा - १  कप 
  • बेसन - १ टेबल स्पून 
  • अजवायन - १ टी स्पून  
  • नमक - १ टी स्पून 
  • तेल - १ टी स्पून  

दाल बना ने के लिए सामग्री -

  • अरहर की दाल - १ कटोरी 
  • तेल - २ टी स्पून 
  • राई  - १ टी स्पून 
  • हींग  -१/२ टी स्पून 
  • जीरा  - १ टी स्पून 
  • लहसुन - ६-७ कलियाँ 
  • लाल मिर्च पाउडर  - १ टी स्पून 
  • हल्दी पाउडर  -१/२ टी स्पून 
  • नमक  - १ टी स्पून या स्वादनूसार 
  • करी पत्ता - १० -१२
  • टमाटर - २ मीडियम 
  • हरा धनिया  - १  टेबल स्पून 

विधि - 

  • दाल को अच्छे से धोकर २-३ घंटे के लिये भिगो दे। 
  • एक बाउल में आटा , बेसन ,नमक ,तेल डाले और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर चपाती के जैसा नरम आटा गुथ ले। 
  • गुथे आटे को थोड़ी देर के लिए ढक्कर एक साइड रख दे ताकि फूलकर सेट हो जाये। 
  • प्रेशर कुकर मे भीगोइ हुई दाल लेकर उसमें हल्दी पाउडर डाले। 
  • दाल को ४-५ सीटी होने तक पकने दे।  
  • प्रेशर कुकर की भाप जाने पर दाल को फेट ले। 
  • एक कड़ाई मे तेल गरम करे।  
  • तेल गरम होने पर उसमें राई डाले। 
  • राई जब फूटने लगे तो उसमें हींग और जीरा डाले। 
  • जीरा ब्राउन होने पर लहसुन डाले और उसे भी ब्राउन होने दे। 
  • अब इसमें हल्दी , लाल मिर्च पाउडर डाले और मिक्स करे। 
  • टमाटर और करी पत्ता डाले। 
  • नरम होने तक धीमी आँच पे पकने दे। 
  • फेटी हुई दाल डाले और उबलने दे। 
  • हाथ में थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर ले। 
  • आटे की लोई लेकर उसे रोटी जैसा बेल ले। 
  • चक्कू या कटर की सहयता से उसके १ १/२ इंच लंबे टुकड़े कर ले। 
  • अब ये टुकड़े उबलती दाल में डाले। 
  • धीमी आंच पर ढोकली पकने दे। 
  • ढोकली पकने पर १ टी स्पून गरम मसाला डाले। 
  • मिक्स करे और २ मिनट बाद हरे धनिये से गार्निश करके गॅस बंद करे। 

परोसने का तरीका
  •  दाल ढोकली को हम पापड़ और छाछ के साथ भी परोस सकते है। 
नोट : 
  • दाल ढोकली को कुकर में भी बनाया जा सकता है। 
  • पकी दाल कढ़ाई के बदले कुकर में तड़का दे कर ढोकली उसमे डाले और ढक्कन लगाकर २ सिटी होने दे। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive