कोल्हापुरी कांदा लसूण मसाला

11:26





सामग्री -
  • खड़ा धनिया - २५० ग्राम 
  • जीरा - १०० ग्राम 
  • लौंग - ५ ग्राम        
  • दालचीनी - १० ग्राम 
  • बड़ी इलायची - १० ग्राम 
  • तेज पत्ता - १०० ग्राम 
  • पत्थर फूल - ५ ग्राम 
  • नागकेशर - ५ ग्राम 
  • बादल फूल - ५ ग्राम 
  • सुखी खड़ी लाल मिर्च - २५० ग्राम 
  • तिल्ली - ५० ग्राम 
  • नमक - १ टेबल स्पून 
  • कद्दूकस किया सूखा नारियल - १ कटोरी 
  • हींग - १० ग्राम 
  • तेल - २  कटोरी 
  • हल्दी पाउडर - १ टी स्पून  
  • प्याज - ५०० ग्राम 
  • लहसुन - २५० ग्राम 
विधि -
  • कढ़ाई में १ टेबल स्पून तेल डाले। 
  • उसमें लौंग , दालचीनी , बड़ी इलाइची , पत्थर फूल ,नागकेशर , बादल फूल , तेजपत्ता ,जीरा ,तिल्ली सब एक एक करके तल ले। 
  • बचे तेल में सुखी खड़ी लाल मिर्च भून कर अलग थाली में निकाल ले।उसी तेल में कद्दूकस किया सूखा नारियल गुलाबी तल ले। 
  • प्याज और लहसुन को काटकर सुनहरा तल ले। 
  • खडे धनिये को काला होते तक भुने। 
  • गैस बंद करके उसी धनिये में हींग , हल्दी और नमक डाले। 
  • सब सामग्री को एक साथ मिक्स करे। 
  • ठंडा होने पर मिक्सी में महीन पीसकर छान ले। 
  • कोल्हापुरी कांदा लसूण मसाला तयार है इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखे। 


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive