ढ़ाबा स्टाइल दाल तड़का | DAL TADKA RECIPE IN HINDI

01:16

KIRTI BHITE'S RECIPE


सामग्री -


  • दाल - १ बड़ी कटोरी 
  • तेल - १ टेबल स्पून 
  • राई  - १ टी स्पून 
  • हींग  -१/२ टी स्पून 
  • जीरा  - १ टी स्पून 
  • लहसुन - ६-७ कलियाँ 
  • लाल मिर्च पाउडर  - १ टी स्पून 
  • हल्दी पाउडर  -१/२ टी स्पून 
  • नमक  - १ टी स्पून या स्वादनूसार 
  • करी पत्ता - १० -१२
  • टमाटर - २ मीडियम 
  • हरा धनिया  - १  टेबल स्पून 

तड़का बनाने के लिए सामग्री -

  • राई - १ टी स्पून  
  • हींग - १/२ टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर  -१ टी स्पून 
  • हल्दी - १/२ टी स्पून 
  • लाल मिर्च - २ 
  • हरा धनिया - १ टी स्पून 

विधि - 


  • ढ़ाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छे से धोकर २-३ घंटे के लिये भिगो दे। 
  • प्रेशर कुकर मे भीगोइ हुई दाल लेकर उसमें हल्दी पाउडर डाले। 
  • दाल को ४-५ सीटी होने तक पकने दे। 
  • प्रेशर कुकर की भाप जाने पर दाल को फेट ले। 
  • एक कड़ाई मे तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होने पर उसमें राई डाले। 
  • राई जब फूटने लगे तो उसमें हींग और जीरा डाले। 
  • जीरा ब्राउन होने पर लहसुन डाले और उसे भी ब्राउन होने दे। 
  • अब इसमें हल्दी , लाल मिर्च पाउडर डाले और मिक्स करे। 
  • टमाटर और करी पत्ता डाले।
  • नरम होने तक धीमी आँच पे पकने दे। 
  • फेटी हुई दाल डाले और दाल गाढी होने तक पकने दे। 


तड़का के लिये -

  • एक छोटे पैन में २ चम्मच तेल डाले। १ टी स्पून  राई , १/२ टी स्पून हींग , १/२ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर , हल्दी और २ सुखी लाल मिर्च डाले और गरम गरम तड़का दाल पे डाले। 
  • हरे धनिये से सजाये। 
  • लीजिये ढ़ाबा स्टाइल दाल तड़का तयार है।  
  • इसे हरे धनिये से गर्निश करके गरमा गरम फुल्का या चावल के साथ सर्व करे। 


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive