मोट के दहीबडे़ | Moth ke dahi wade recipe in hindi

05:11




सामग्री-

  • मोट - २५० ग्राम
  • चावल का आटा - १टेबलस्पून
  • बेसन - आवश्यकतानुसार
  • तेल - आवश्यकता नुसार 
  • दही - १/ २ किलो या आवश्यकता नुसार 
  • हरा धनिया - सजाने के लिए आवश्यकता नुसार 
  • हरी मिर्च - ५-६ 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • भुना पिसा हुआ जीरा पाउडर - २ टी स्पून 
  • लाल मिर्च पावडर - स्वादानुसार 
  • शक्कर - १ टी स्पून 

विधि-

  • मोट के दहीवडे बनाने के लिए सबसे पहले मोट को अच्छीतरह धोकर रातभर भिगोने रखे ।  
  • सुबह उसे मिक्सी में दरदरा पीस ले। 
  • इसे एक बाउल में निकाल ले। 
  • अब इसमें चावल का आटा और आवश्यकता नुसार बेसन मिलाये।
  • १ टी स्पून नमक डाले और अच्छे से मिक्स करे।  
  • एक कढ़ाई में तेल गरम करे और इसके पकौड़े तल ले। 
  • किसी बाउल में २ कप गरम पानी ले। 
  • अब उसमें १चम्मच नमक डालकर उसमे तले हुए वडे डाले।  
  • उन्हें १ -१ १/२ घंटो तक भिगोये रहने दे।  
  • किसी दूसरे बाउल में दही को अच्छी तरह फेट ले। 
  • अब दही ठंडा होने के लिये उसे १घंटे तक फ्रिज में रखे। 
  • पानी में से एक-एक करके वडा को निचोड़कर निकाले ।
  • एक गहरी डिश में वडा डाले और उसपर दही डाले। 
  • उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर, शक्कर और जीरा पाउडर डाले। 
  • अब धनिया पत्ती और हरी मिर्च से सजाये। 
  • लीजिये स्वादिष्ट ठंडे-ठंडे मोट के दही वड़े तयार है। 

आप की रेसिपी -

श्रीमती कल्पना मालु


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive