इंस्टेंट आम का अचार | Instant Aam ka achar recipe in hindi
01:28सामग्री -
- आम - २५० ग्राम
- राई - १ - टी स्पून
- तेल - १ टेबल स्पून
- हींग - १/२ टी स्पून
- मेथी के दाने - १ टी स्पून
- सौंफ - १ टी स्पून
- राई की दाल - १ टेबल स्पून
- हल्दी - १/२ टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - १ १/२ टी स्पून
- नमक - १ १/२ टी स्पून
विधि -
- इंस्टेंट आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करे।
- तेल गरम होनेपर उसमे राई , हींग, मेथी के दाने , सौंफ और राई की दाल डाले।
- १ मिनट तक अच्छी तरह से भून ले।
- अब इसमें हल्दी , लाल मिर्च पाउडर ,नमक या स्वादानुसार डाले।
- १ मिनट तक अच्छी तरह से भून ले।
- अब इसमें आम को छोटे -छोटे टुकड़ो में काटकर डाले।
- अच्छी तरह से मिक्स करे और ढक्कर इसे ५ मिनट तक पकने दे।
- लीजिये स्वादिष्ट आम का अचार तयार है।
0 comments