छोले कुल्चा | Chole kulcha recipe in hindi
10:12कुल्चा के लिए सामग्री -
- मैदा - २०० ग्राम
- ड्राय यीस्ट - १ टी स्पून
- शक्कर - १ टी स्पून
- नमक -१ टी स्पून या स्वादानुसार
- कसूरी मेथी - आवश्यता नुसार
- बटर - आवशक्ता नुसार
छोले के लिए सामग्री -
- मटर - २०० ग्राम
- हल्दी पाउडर - १ टी स्पून
- नमक - १ टी स्पून
गार्निशिंग के लिए -
- इमली की चटनी [रेसिपी के लिए क्लिक करे ]
- हरी चटनी [रेसिपी के लिए क्लिक करे ]
- प्याज - आवश्कता नुसार
- नमकीन सेव - आवश्कता नुसार
- हरी मिर्च -आवशक्ता नुसार
- हरा धनिया - आवशक्ता नुसार
- टमाटर - आवशक्ता नुसार
- लाल मिर्च पाउडर - आवश्यता नुसार
- नमक - आवश्यता नुसार
- चाट मसाला - आवश्यता नुसार
- स्वदिष्ट कुल्चा बनाने के लिए सबसे पहले मटर को ५-६ घंटे के लिए पानी में भिगो दे।
- मटर जब भीग जाये तो एक कुकर में मटर डाले।
- उसमें हल्दी पाउडर , नमक और पानी डालकर ४ सिटी होने तक पकने दे।
- एक कटोरी में यीस्ट , शक़्कर , नमक और १/२ टेबलस्पून पानी डालकर घोल बना ले।
- इस घोल को १५ मिनिट के लिए ढक्कर एक साइड रख दे।
- १५ मिनिट बाद जब खमीर उठने लगेगा तो बाउल में मैदा लेकर उसमे डाले और पानी मिलाकर उसका रोटी के जैसे आटा गुथे।
- गीले साफ कपड़े से उसे ढक्कर १/२ घंटे के लिए साइड रख दे।
- ये आटा १/२ घंटे बाद फूलकर दुगना हो जायेगा।
- गुथे गए आटे को थोड़ा तेल लगाकर एक जैसा करे।
- उस आटे से ६ -७ लोई बना ले।
- तवा गरम करने रखे।
- कुलचा बनाते समय एक एक लोई उठाकर उसमे हल्का सा मैदा लगाए।
- उसे गोल गोल बेल ले।
- उसके उपर कसूरी मेथी फैलाये और फिर से बेले।
- अब ये कुलचा तवे पर डाले और बटर लगाकर दोनों तरफ से सेंक ले। ।
- स्वादिष्ट कुल्चा तयार है इसे छोले के साथ गरमा गरम सर्व करे।
परोसने का तरीका -
- एक बाउल में छोले परोसे।
- उसके उपर अपने स्वादानुसार प्याज डाले।
- बारीक़ कटी हरी मिर्च डाले।
- स्वादानुसार लालमिर्च पाउडर और नमक डाले।
- हरी चटनी और इमली की चटनी डाले।
- बारीक़ कटे टमाटर डाले।
- हरा धनिया और चाट मसाला डाले।
- नमकीन सेव डाले।
- लीजिये चटपटा छोले कुल्चा तयार है।
0 comments