दही गुपचुप Dahi gupchup recipe in hindi

01:51




दही गुपचुप भारत की सबसे लोकप्रिय चाट में से एक है।ये सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्के बनाने में भी बहोत आसान है। अगर आप पहले से ही चटनियाँ बनाके रखे और मटर उबाल कर रखे तो आप इसे घरपर कुछ ही मिनटों में बना सकते। तो आइये बनाते है दही गुपचुप  

समय - २ मिनट 

स्वाद - चटपटा 

सामग्री -


  • मटर - १५० ग्राम 
  • गुपचुप - आवशक्ता नुसार 
  • हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पून 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर - आवशकता नुसार 
  • चाट मसाला -आवशकता नुसार 
  • हरी चटनी - आवशकता नुसार 
  • इमली की चटनी - आवशकता नुसार 
  • प्याज - आवशकता नुसार 
  • हरा धनिया - आवशक्ता नुसार 
  • इमली की चटनी - आवश्कता नुसार 
  • हरा धनिया - आवशक्ता नुसार 
  • अनार के दाने - आवशक्ता नुसार 
  • बारीक़ नमकीन सेव - आवशकता नुसार 

विधि -

  • स्वादिष्ट दही गुपचुप बनाने के लिए सबसे पहले मटर को धोले। 
  • एक कुकर में मटर डाले। 
  • उसमें १/२ टी स्पून हल्दी पाउडर , १ टी स्पून नमक डाले। 
  • ढक्कन लगाकर ४ सिटी होने दे। 
  • भाप जानेपर चम्मच से हल्का सा घोट ले। 
  • एक प्लेट में  ५-६ गुपचुप ले। 
  • अंगूठे की सहयता से उसे फोड़ ले। 
  • उसमें १ - १ चम्मच मटर डाले। 
  • स्वादानुसार लालमिर्च पाउडर डाले। 
  • स्वादानुसार नमक और १/४ टी स्पून चाट मसाला डाले। 
  • १ -२ टी स्पून हरी चटनी और १ -२ टी स्पून इमली की चटनी डाले। 
  • १/२ टेबल स्पून बारीक़ कटा प्याज डाले। 
  • १/२ टेबल स्पून हरा धनिया बारीक़ बारीक़ काटकर डाले। 
  • अब इसके उपर खूबसारा दही डाले। 
  • १/२ टेबल स्पून नमकीन सेव डाले। 
  • एक बार फिर १ -२ टी स्पून इमली की चटनी और हरी चटनी डाले। 
  • १/२ टेबल स्पून अनार के दाने दाने डाले। 
  • लीजिये चटपटे दही गुपचुप तयार है 

दही गुपचुप Dahi gupchup recipe in hindi - watch recipe video 



You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive