नवरतन कोरमा मसाला navratan korma masala recipe in hindi

04:50

kirti bhite.com






सामग्री - 
  • पनीर - १०० ग्राम  
  • बीन्स फल्ली - १ कप 
  • गाजर - १/२ कप
  •  फूलगोभी - १ कप 
  • मटर - १/२ कप 
  • प्याज - १ मिडियम 
  • काजू - १ टेबल स्पून 
  • किशमिश - १/२ टेबल स्पून 
  • हरी मिर्च - ३-४ 
  • अदरक का पेस्ट - १ टी स्पून 
  • लहसुन का पेस्ट - १ टी स्पून 
  • टमाटर - २ मिडियम 
  • लाल मिर्च पाउडर - १ टी स्पून 
  • हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पून 
  • नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार 
  • शक्कर - १ टी स्पून 
  • धनिया पाउडर - १ टी स्पून 
  • जीरा पाउडर - १ टी स्पून 
  • तेजपत्ता - २ 
  • लौंग - ३-४ 
  • छोटी इलायची - २-३ 
  • दालचीनी - १ इंच     
  • गरम मसाला - १ टी स्पून 
  • खोया - २ टेबल स्पून 
  • क्रीम - १/२ कप 
  • बटर - २ टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - १ टेबल स्पून 

विधि -
  • सारी सब्जियों को काटकर उबाल ले। 
  • प्याज को भी मोटा मोटा काटकर उबालकर पीस ले । 
  • पनीर को चौकोन टुकड़ो में काटकर तल ले। 
  • एक पैन में बटर गरम करे। 
  • गरम होने पर उसमे तेजपत्ता , लौंग , इलायची , दालचीनी डाले। 
  • प्याज का पेस्ट डाले और सुनहरा होतेतक भुने। 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। 
  • लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर ,नमक , जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाले। 
  • टमाटर को पीसकर डाले। 
  • तेल छूटते तक भुने। 
  • खोया कद्दूकस करके डाले। 
  • ३ - ४ मिनट भुने और १/२ ग्लास पानी डाले। 
  • उबाल आने पर सारी सब्जियाँ मिला दे। 
  • धीमी आँच पर ४- ५ मिनट पकने दे। 
  • किशमिश और सुनहरे भुने काजू डाले। 
  • कसूरी मेथी भुनकर मसलके डाले। 
  • गरम मसाला  और चीनी डाले। 
  • मलाई फेंटकर डाले। 
  • २ मिनट बाद आंच से उतार ले। 
  • नवरतन कोरमा तयार है इसे गरमा गरम रोटी या नान के साथ सर्व करे। 


समय - ३० मिनट 
३ - ४ सदस्य के लिए 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive