मेथी मटर मलाई methi matar malai recipe in hindi

04:48


kirti bhite.com




समय - ४५ मिनट 

३ - ४ सदस्य के लिए 


सामग्री - 

  • मेथी - १ कप 
  • मटर - १  कप 
  • प्याज - १  मीडियम 
  • अदरक पेस्ट - १ टी स्पून 
  • लसुन पेस्ट - १ टी स्पून 
  • हरी मिर्च - ४- ५ 
  • मगज  - १  टेबल स्पून 
  • बादाम - १/२ टेबल स्पून 
  • खसखस - १/२ टेबल  स्पून 
  • तेल - २ टेबल स्पून 
  • जीरा पाउडर - १ टी स्पून 
  • धनिया पाउडर - १ टी स्पून 
  • दूध - २५० मि ली 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • शक्कर - १ टी स्पून 
  • गरम मसाला - १ टी स्पून 
  • हरा धनिया - १ टेबल स्पून     
  • मलाई - १  कप 

विधि - 
  • मगज , बादाम और खसखस को २ घंटे थोड़े दूध में भिगोकर मिक्सी में चिकना पीस ले। 
  • प्याज को काटकर उबाल ले और पेस्ट बना ले। 
  • एक पैन में तेल गरम करे। 
  • प्याज का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। 
  • हरी मिर्च लम्बा लम्बा काटकर डाले। 
  • जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाले। 
  • मगज और खसखस  पेस्ट डाले। 
  • गरम मसाला , नमक डाले और तेल छूटने तक भुने। 
  • मटर डाले २ मिनट बाद मेथी डालकर और ३ से ४ मिनट पकने दे। 
  • दूध डाले और धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकने दे। 
  • मलाई फेंटकर डाले। 
  • शक्कर डाले और २ मिनट बाद गैस बंद करे। 
  • मेथी मटर मलाई तयार है इसे हरे धनिया से सजाकर गरमा गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करे। 

मेथी मटर मलाई methi matar malai recipe in hindi - watch video 


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive