वेज बहार veg bahar

02:33

सामग्री 
  •  आलू - १०० ग्राम
  •  फुलगोबी - १०० ग्राम  
  •  मटर - १०० ग्राम
  •   शिमलामिर्च - २
  •  हरीमिर्च- ५-६
  •  हरा धनिया - ५० ग्राम
  •  अदरक - १ इंच लंबा टुकड़ा
  •  प्याज - १ मीडियम
  •  काजू - ५० ग्राम
  •  खसखस - ५०  ग्राम
  • लहसुन - ६-७ कली
  •  नमक - २ टीस्पून या स्वादानुसार
  •  लालमिर्च पावडर - १ टीस्पून
  •  हल्दी पाउडर - १/२ टीस्पून
  •  गरममसाला - १ टीस्पून
  •  तेल - ३ टेबलस्पून
  •  तेजपत्ता - १ -२
  •  दालचीनी - १ इंच
  • लौंग - ३-४
  •  बटर - ५० ग्राम
  •  हरा धनिया - सजानेके लिये
विधि -
  •  सबसे पहलेकाजू ,खसखस, मगज १ घंटे के लिए भिगोएऔर उसका पेस्ट कीजिये। 
  •   हरा धनिया ,हरीमिर्च और अदरक का पेस्ट कीजिये।
  •  प्याज ४ टुकड़ों काटे और उसके सारे लेअर हटके अलग अलग करे।
  •  फुलगोबी ,आलू , शिमलामिर्च बड़े-बड़े टुकडोमे कटे।
  •  कढ़ाई में २ टेबलस्पून   तेल गरम  करे.
  •  उसमे मटर ,फुलगोबी ,शिमला मिर्च ,आलू एक एक कर तल कर निकल ले।
  •  अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल डाले।
  • तेजपत्ता , लौंग  और दालचीनी डाले। 
  •  हरी पेस्ट डाले और हल्का ब्राउन होनेपर उसमें सफ़ेद पेस्ट डाले। 
  • जबतक तेल न छूटे  तबतक चलते रहे।
  •  लालमिर्चपाउडर ,हल्दी पाउडर,गरममसाला  और नमक डाले।
  • १ मी उसे भुनले एक एक कर सारी सब्जिया मिलते जाये। 
  • ढक्कन लगाकर ५-६ मिनट  पकने दे।
  • स्वादिष्ट वेज बहार तयार है इसे  बटर और  हरा धनिया से सजाकर  गरमागरम परोसे।

५-६ सदस्य के लिये 
समय ३० मिनिट

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive