पनीर भुना मसाला paneer bhuna masala
02:36सामग्री -
- पनीर - २०० ग्राम
- बटर - १ टेबल स्पून
- तेल -२ टेबल स्पून
- राइ - १ टी स्पून
- हींग - १/२ टी स्पून
- प्याज - २-३ मीडियम
- हरी मिर्च - १-२
- हरा धनिया - १/२ टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - १ - १ /२ टी स्पून
- हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पून
- नमक -२ टी स्पून या स्वादानुसार
- अदरक का पेस्ट - १ टी स्पून
- लहसुन का पेस्ट - १ टी स्पून
- चावल - १ टेबल स्पून
- दाल - १ टी स्पून
- बड़ी इलायची - १
- दालचीनी - १ इंच
- जीरा - १टी स्पून
- धनिया - १ टेबल स्पून
- खसखस - १ टी स्पून
- नारियल के टुकड़े - १ टेबल स्पून
- साबुत काली मिर्च - १ टी स्पून
- लौंग ३-४
- छोटी इलायची - १-२
- कसूरी मेथी - १/२ टेबल स्पून
विधि -
- कढ़ाई में १ टेबल स्पून तेल गरम करे।
- पनीर तल कर एक साइड रख दे
- प्याज को पतला पतला काटकर गुलाबी होने तक भुने।
- अब इसमें तेजपत्ता डाले।
- एक एक कर चावल , दाल , बड़ी इलायची , दालचीनी , जीरा , धनिया , खसखस , नारियल के टुकड़े , साबुत काली मिर्च , लौंग , छोटी इलायची सब क्रमशः डाले।
- २ मिनट भूनकर गॅस बंद करे।
- ठंडा होने पर थोड़ा पानी डालकर चिकना पीस ले।
- उसी कढ़ाई में फिरसे बचा तेल डाले।
- तेल गरम होनेपर राइ , हींग डाले।
- हरी मिर्च , अदरक लहसुन का पेस्ट और पिसा मसाला डाले।
- तेल छूटने तक भुने।
- कसूरी मेथी , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर और नमक डाले।
- २ मिनट भुने फिर १ ग्लास पानी डाले ।
- धीमी आंच पे पकने दे।
- ग्रेवी उबलने पर तला पनीर डाले।
- जब तेल उपर तैरने लगे तो गैस बंद करे।
- बटर डाले और हरे धनिये से गार्निश करे।
- स्वादिष्ट पनीर भुना मसाला तयार है गरमा गरम फुल्के के साथ इसे सर्व करे।
0 comments