वेज हक्का नूडल्स | veg hakka noodles recipe in hindi

23:03




Kirti Bhite's Recipe




नूडल्स बच्चों को बहोत पसंद आते है। चीन की ये डिश अब भारत के कोने कोने में फ़ैल गया है। वैसे तो कई प्रकार के नूडल्स बनते है लेकिन आज हम आपको घरमें आसानी से बनने वाले वेज हक्का नूडल्स के बारे में बताते है। 

सामग्री -   

  •  पत्ता गोबी - १/२ कटोरी बारीक़  कटी
  •  गाजर - १/२ कटोरी बारीक़ कटा
  •  शिमला मिर्च -१/२ बारीक़ कटी
  •  हरी मिर्च -३ -४
  •   हरा प्याज - १/२ कटोरी
  •  लहसुन - १०-१२ कली बारीक़ कटी
  • अदरक - १ छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  •   नमक - १ चम्मच
  •  कालीमिर्च - १/२ चम्मच
  •  चिली सॉस - १ चम्मच
  •  सोया सॉस -१ चम्मच
  • टोमेटो सॉस -१ चम्मच
  • तेल - 2 टेबलस्पून
  •  नूडल्स - १०० ग्राम

विधि -


  • एक बर्तन में पानी ले और उसमे नूडल्स तोड़कर डेल।
  • उबलते  समय उसमे १ चम्मच तेल डाले ताकि वो आपसमे चिपकेना।
  • हम इसे ५ मि उबाल लेंगे और उसे ठन्डे पानी में डालेंगे।
  •  एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • १ टेबल स्पून नूडल्स क्रिस्पी होने तक तल ले 
  •  उसमे लहसुन, हरीमिर्च,अदरक , गाजर ,शिमलामिर्च , पत्तगोबी डालकर चलते हुए २-३ मि पकाए।
  • कालीमिर्च पावडर और नमक डाले।
  • फिर उसमे प्याज ,सोया सॉस ,चिली सॉस ,टोमेटो सॉस और नूडल्स डालकर अच्छेसे मिलाये 
  • उसे तेज आंच पे २ मि पकाए।
  • फ़्राईड नूडल्स क्रश करके डाले। 
  • एक प्लेट में निकालकर उसे गरमागरम परोसे।

वेज हक्का नूडल्स  Hakka Noodles Recipe in hindi - WATCH RECIPE VIDEO





You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive