खीरे का रायता - khire ka rayta
09:01सामग्री -
- खीरा -२-३
- हरी मिर्च - 2-3
- तेल - २ टी स्पून
- राई - १ टी स्पून
- हींग - १/२ टी स्पून
- हल्दी - १/२ टी स्पून
- करी पत्ता - ४-५
- दही - १ कटोरी
- हरा धनिया - सजाने के लिये
विधि -
- खीरे को धोकर छिले और कद्दूकस कर ले.
- तड़का देने वाले कड़ाई मे तेल गरम करे.
- तेल गरम होने पर राई और हींग डाले.
- जब राई फूटने लगे तो उसमें हल्दी और हरी मिर्च लम्बी लम्बी कटकर डाले.
- करीपत्ता धोकर डाले.
- करारा होने पर वो तड़का खीरे पर डाले.
- दही और शक्कर डाले.
- मिक्स करे खीरे का रायता तयार है हरे धनिये से गर्निश करके सर्व करे.
0 comments