वेज उपमा | Veg upma recipe in hindi

02:51

kirtibhite89.blogspot.com


सामग्री -

  • सूजी - १ १/२ कप 
  •  तेल १ १/२ टेबल स्पून
  • मूंगफल्ली - १ टेबल स्पून 
  • राइ - १ टी स्पून 
  • हींग - १/२ टी स्पून 
  • करि पत्ता - १ टी स्पून 
  • हरी मिर्च - ६-७ 
  • प्याज - १ मीडियम साइज़ 
  • चना दाल - १/२ टेबल स्पून 
  • उड़द की दाल - १/२ टेबल स्पून 
  • बारीक़ कटा गाजर - १/२ कप 
  • बारीक़ कटी फूलगोबी - १/२ कप 
  • बारीक़ कटी फ्रेंच बिन्स - १/२ कप 
  • बारीक़ कटा टमाटर - १/२ कप 
  • नमक - १-१ १/२ चम्मच 
  • हरा धनिया - १/२ टेबल स्पून 
  • सेव - गार्निशिंग के लिए 

विधि -

  • वेज उपमा बनाने के लिए सबसे पहले हम पैन में सूजी लेंगे और उसे गुलाबी होनेतक भून लेंगे। 
  • अब पैन में तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर इसमें मूंगफल्ली डाले और तल ले। 
  • अब उसी तेल में राई , हींग , करि पत्ता ,हरी मिर्च डाले और १ मिनट तक भून ले। 
  • कटा प्याज , उड़द की दाल ,चना दाल डाले और गुलाबी होने तक भून ले। 
  • अब इसमें गाजर , फूलगोबी , फ्रेंच बीन और टमाटर डाले। 
  • मिक्स करे और धीमी आंच पर इसे ढक्कर पकने दे। 
  • तली मुंगफल्ली और स्वादानुसार नमक डाले। 
  • मिक्स करे और इसमें १ १/२ ग्लास पानी डाले। 
  • जब पानी उबल जाये तो उसमे सूजी डाले। 
  • लगातार चम्मच चलाते हुए मिक्स करे ताकि इसमें गुठलिया न बन पाए। 
  • ढक्कर इसे ४-५ मिनट तक पकने दे। 
  • लीजिये स्वादिष्ट गरमा गरम वेज उपमा तयार है। 
  • हरे धनिये और सेव से गार्निश करे और सर्व करे। 

Watch recipe video




You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive