विटामिन B | Vitamin B complex

00:33





विटामिन B एक ऐसा विटामिन है जिसकी मदद से नर्वस सिस्टम और दिमाग सही से काम करता है। यदि हमारे शरीर में विटामिन B काम्प्लेक्स  की कमी हो जाये तो हमे बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन बी मुख्यतः ८  प्रकार के होते है। विटामिन बी समूह या काम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक होता है। सभी विभाग एक दुसरे के अभिन्न अंग है, लेकिन फिर भी सभी आपस मे भिन्नता रखते है। यह विटामिन पानी मे घुलनशील है। इसक प्रमुख कार्य स्नायु को स्वस्थ रखना तथा भोजन के पाचन मे सक्रिय योगदान देना होता है। भूख को बढ़ाकर यह शरीर को जीवन शक्ति देता है। खाया-पिया अंग लगाने मे सहायता प्रदान करता है। 



विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स की कमी से उत्पन्न होने वाले रोग



  • हाथ पैरो की उंगलियों मे सनसनाहट होना
  • मस्तिष्क की स्नायु मे सूजन व दोष होना
  • पैर ठंडे व गीले होना
  • सिर के पिछले भाग मे स्नायु दोष हो जाना
  • मांस पेशियो का कमजोर होना
  • हाथ पैरो के जोड़ अकड़ना
  • शरीर का वजन घट जाना
  • नींद कम आना
  • मुत्राशय मसाने मे दोष आना
  • महावारी की खराबी होना
  • शरीर पर लाल चकती निकलना
  • दिल कमजोर होना
  • शरीर मे सूजन आना
  • सिर चकराना
  • नजर कम हो जाना
  • पाचन क्रिया की खराबी होना

विटामिन B1-
  • इस विटामिन की कमी से चक्कर आना, कब्ज की शिकायत, आँखों के आगे अँधेरा  छा जाना, चिडचिडा होना, एकाग्रता न होना व झगडेलू होना आदि लक्षण दिखाई देते है। 

विटामिन B2 - 

  • शरीर मे इस विटामिन की कमी से मुँह और होठ फटने लगते है। यह विटामिन आंखो,नाक और जीभ को स्वस्थ रखने के लिया अति आवश्यक है।
विटामिन B3 -
  • यह विटामिन शरीर की वृद्धि मे सहायक होता है। यह विटामिन लोगो के सलेटी रंग के बाल होने से बचाता है।

 विटामिन B5 -
  • इस विटामिन की कमी से पैलेग्रा रोग हो सकता है। यह विटामिन हमारे वजन को कंट्रोल करने मे मदद करता है।
 विटामिन B6 -
  • यह विटामिन हीमोग्लोबिन के निर्माण मे मदद करता है। यह विटामिन त्वचा को भी स्वस्थ रखता है।

 विटामिन B7 - 
  • इसकी कमी से डिप्रेशन, हो सकता है।

 विटामिन B9 - 
  •  यह विटामिन खून के निर्माण मे मदद करता है।
 विटामिन  B12 -
  •  इस विटामिन की कमी से नसों मे ब्लॉकेज , बहुत ज्यादा थकान और सर्दी,डिप्रेशन, तनाव और यादाश्त भी कमजोर हो सकती है।

स्तोत्र -

  • विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोतों में टमाटर, भूसी दार गेहु का आटा, अण्डे की जर्दी, हरी पत्तियो के साग, बादाम, अखरोट, बिना पालिश किया चावल, पौधो के बीज, सुपारी, नारंगी, अंगूर, दूध, ताजे सेम, ताजे मटर, दाल, जिगर, वनस्पति साग सब्जी, आलू, मेवा, खमीर, मक्की, चना, नारियल, पिस्ता, ताजे फल, कमरकल्ला, दही, पालक, बन्दगोभी, मछली, अण्डे की सफेदी, माल्टा, चावल की भूसी, फलदार सब्जी आदि आते हैं।

विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स युक्त रेसिपी -


  1. आलू भिंडी की सब्जी 
  2. टमाटर सुप - १ 
  3. टमाटर सुप - २ 
  4. मिक्स कोरिएंडर वेज सूप  
  5. भिन्डी मसाला 
  6. भिन्डी दो प्याजा     
  7. मलाई कोफ्ता 
  8. करारी भिन्डी  
  9. पनीर भिंडी मसाला 
  10. कच्चे टमाटर की सब्जी     
  11. पालक का झुणका
  12. आलू पालक    
  13. पालक पनीर  
  14. करारा करेला   
  15. शिमला मिर्च मसाला  
  16. दाल जीरा फ्राई dal jira fry Click here >>>     
  17. दाल फ्राय -Dal fry Click here >>>  
  18. हरे तुअर की आमटी 
  19. आमटी तड़का    
  20. हरे अरहर के दाने की आमटी 
  21. चना दाल फ्राई 
  22. पंजाबी दाल मखनी 
  23. दाल महारानी  
  24. सांबर [ इडली , दोसा , सांबर वडा के लिए ]
  25. पंजाबी दाल मखनी तड़का 
  26. पालक की दालभाजी 
  27. मिक्स वेज दाल  
  28. मटर की दाल  
  29. तवा दाल कलसा 
  30. हरे प्याज की दाल 
  31. शिमला मिर्च की दाल    
  32. ग्रीन मुंगदाल तडका
  33. प्याज की दाल 
  34. गोबी की दाल 
  35. गाजर की दाल 
  36. मुली की दाल  
  37. मेथी की दाल  
  38. पालक की दाल 
  39. हरे अरहर के दाने की आमटी 
  40. मेथी मटर मलाई   
  41. लसुनिया आलु मेथी
  42. मशरूम मसाला     
  43. हरियाली पनीर कोफ्ता करी 


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive