पनीर लच्छेदार paneer lacchedar recipe in hindi
02:36समय - २० मिनट
सदस्य - ४-५ के लिए
मिल टाइप - लंच , डिनर
स्वाद - हल्का तीखा
सामग्री -
- पनीर - २०० ग्राम
- शिमला मिर्च - २ मीडियम
- टमाटर - १
- टोमॅटो प्यूरी -२ कटोरी
- काजू - १ टेबल स्पून
- मगज - १/२ टेबल स्पून
- अदरक लहसुन का पेस्ट - १ टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - १ टी स्पून
- हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पून
- नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार
- गरम मसाला - १ टी स्पून
- विनिगर - १ टी स्पून
- कसूरी मेथी - १ टी स्पून
- लाल रंग - १/४ स्पुन
- तेजपत्ता - १ -२
- शक्कर - १ टी स्पून
गार्निशिंग के लिए -
- हरा धनिया और अदरक
विधि -
- स्वादिष्ट पनीर लच्छेदार बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोन टुकड़ो में काट ले।
- शिमला मिर्च और टमाटर को भी चौकोन टुकड़ो में काट ले।
- कढ़ाई में तेल गरम करके पनीर तल ले।
- तले पनीर को गुनगुने पानी में डालकर रखे।
- अदरक लहसुन के पेस्ट को पानी डालकर पतला करे और उसे छान ले।
- काजू और मगज को उबाल ले।
- ठंडा होने पर चिकना पीसले और छान ले
- कढ़ाई में तेल गरम करे।
- छाना हुआ अदरक लसुन का पेस्ट डाले।
- लगातार हिलाते हुए उसे पानी सूखने तक धीमी आंच पे पकने दे ।
- काजू का पेस्ट डाले और २ मिनट धीमी आंच पे पकने दे ।
- तेल छूटने पर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर ,नमक , कसूरी मेथी और गरम मसाला डाले।
- मिक्स करे २ मिनट बाद टोमॅटो प्यूरी डाले।
- धीमी आंच पे पकने दे।
- जब तेल छूटने लगे तब शिमला मिर्च और टमाटर डाले।
- २-३ मिनट पकने दे और पनीर मिला दे।
- विनिगर ,लाल रंग और शक्कर डाले।
- मिक्स करे और २ मिनट बाद गॅस बंद करे।
- हरे धनिये को धोकर काट ले।
- अदरक को धोकर छिल ले।
- उसके २ इंच लंबे पतले पतले स्लाइस करे।
- पनीर लच्छेदार को सर्विंग बाउल में निकाले हरे धनिया और अदरक के स्लाइस से गार्निश करे।
- पनीर लच्छेदार को नान और जीरा राईस के साथ सर्व करे।
1 comments
nice article, i like it.....
ReplyDeletevisit also