मटर कि चाट matar ki chaat recipe hindi

03:20








सामग्री 
  • मटर - १ कप 
  • प्याज -  २ मध्यम 
  • अदरकलहसुन पेस्ट - १ टी स्पून 
  • दालचीनी -१ इंच 
  • बड़ीइलाइची - १ 
  • तेल - १ टेबलस्पून 
  • हल्दी - १/२ टी स्पून 
  • लाल मिर्च पावडर - १ टी स्पून 
  • नमक - १ टी स्पून या स्वादानुसार 
  • धनिया पाउडर -१ टी स्पून 
  • आमचूर पाउडर -१ टी स्पून 
  • आलू - २ मीडियम 
  • टमाटर - १ बड़ा 
  • हरीमिर्च - २-३ 
  • हरा धनिया - सजाने कके लिये 
  • दही - १ कटोरी 
  • हरी चटनी - १/२ टेबल स्पून या अपनी पसन्द से कम या ज्यादा 
  • इमली की मीठी चटनी - १/२ टेबल स्पून या अपनी पसन्द से कम या ज्यादा 
  • भुजिया सेव - १/२ कटोरी 


विधि 
  • मटर को धोकर ३ कप पानी में रात भर भिगोकर रखें। 
  • प्याज ,अदरक लसुन का पेस्ट करें। 
  • दालचीनी और बड़ी इलाइची को भूनकर पीसले। 
  • कुकर में तेल डाले प्याज अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। सुनहरा होतेतक भुने। 
  • हल्दी ,लालमिर्च पाउडर और नमक डाले। दालचीनी और बड़ी इलाइची पाउडर डाले। धनिया पाउडर डाले।
  • तेल छूटनेपर मटर और आमचूर पाउडर डाले। २ कप पानी डालकर ढक्कन लगाके ३ सिटी होने दे। गॅस  सिम करके ५-१० मिनट रखें। 
  • आलू उबालकर छिल ले और बारीक़ बारीक़ टुकडोमे काट ले।
  • प्याज,टमाटर ,हरी मिर्च ,हरा धनिया बारीक़ काट ले। 
  • दही फेट ले। 
  • हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी बना ले। 
  • एक प्लेट में सबसे पहले मटर डाले। उसके उपर बारीक़ कटा आलू डालें। फेटा हुआ दही डाले। हरी और मीठी चटनी डाले। 
  • टमाटर हरी मिर्च और प्याज डाले। 
  • हरा धनिया , चाट मसाला और भुजिया सेव से सजाकर पेश करे। 


समय २० मिनिट 
३-४ सदस्य के लिये 

You Might Also Like

1 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive