पनीर टिक्का मसाला paneer tikka masala

03:43







समय - ३० मिनट 


३ - ४ सदस्य के लिए  


समग्री -
  •  प्याज - १ बड़ा
  •  टमाटर - २ मीडियम
  •  काजू - १ बड़ा चम्मच
  •  खसखस - १ छोटा चम्मच
  •  अदरक लहसुन का पेस्ट - २ टी स्पून
  •  लालमिर्च पाउडर - २ टी स्पून
  •  हल्दी - १ टी स्पून
  • जीरा पावडर - १ टी स्पून
  • धनिया पावडर - १ टी स्पून
  •  नमक - स्वादानुसार
  • गरम मसाला - १ टी स्पून
  •  कसूरी मेथी - १ टी स्पून
  • खड़ा मसाला [तेजपत्ता १ ,साबुत काली मिर्च १ ,छोटा चम्मच ,लौंग ३-४ ,छोटी इलायची २ ,कलमी १इं]
  •  मलाई - २ बड़े चम्मच
  •  पनीर - २०० ग्राम
  •  दही -२ बड़े चम्मच
  • तेल - ४ बड़े चम्मच

विधि -
  •  एक कटोरी में दही ले.
  •  उसमे १ चम्मच लाल मिर्च ,हल्दी ,एक चम्मच नमक , १ चम्मच कसूरी मेथी ,१ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट डालकर मिक्स करें ।
  •  पनीर को  चौकोन टुकड़ो में काटकर उसमें  मिलाकर  १ घंटे के लिये ढक कर रखे। 
  • प्याज ,टमाटर ,काजू और खसखस को एकसाथ  उबाल कर पीस ले।
  •  खड़ा गरम मसाला भूनकर पीस ले। 
  • कढ़ाई में तेल गरम करें।
  •  पनीर के टुकड़ो को सुनहरा तल ले।
  •  उसी कढ़ाई में प्याज का पेस्ट डाले, और उसे तबतक भुने जबतक तेल न छूटे।
  •  अदरक लहसुनका पेस्ट डाले और भुने।
  •   अब इसमें लाल मिर्च ,हल्दी ,नमक और गरम मसाला डाले।
  •  जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाले।
  •  कसूरी मेथी भूनकर डाले।
  •  बचा  हुआ दही डाले।
  •  २ मिनट ढककर रखें।
  •  अब इसमें पनीर डाले।
  • मिक्स करे २ से ३ मिनट धिमी आंच पे पकाए। 
  • पनीर टिक्का मसाला  तयार है इसे धनिया पत्ती  से सजाकर गरमगरम नान या कुल्छा के साथ सर्व करे। 


You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive