हरे तुअर की आमटी

10:14





सामग्री -

  • ताजे हरे तुअर के देने - १ कटोरी 
  • प्याज - १ बड़ा       
  • हरी मिर्च - २-३ 
  • अदरक लहसुन पेस्ट - १ टी स्पून 
  • तेल - १ १/२ टेबल स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - १ १/२ टी स्पून 
  • हल्दी - १ टी स्पून 
  • नमक - २ टी स्पून या स्वादनुसार 
  • जीरा पाउडर - १ टी स्पून 
  • धनिया पाउडर - १ टी स्पून 
  • सूखा नारियल कद्दूकस किया - २ टी स्पून 
  • काला  मसाला - १ टी स्पून 
  • सुखी लाल मिर्च - २ 
  • बारीक़ कटा धनिया - १ टेबल स्पून 


विधि -

  • हरे ताजे तुअर के दाने १ कप पानी डालकर उबाल लेऔर ठंडा होनेपर मिक्सी में पीस ले । 
  • प्याज , हरीमिर्च , अदरक लहसुन पेस्ट पीस ले। 
  • एक पैन में तेल गरम करे। 
  • राई , हींग डाले। 
  • प्याज का पेस्ट डाले। 
  • तेल छूटने तक भुने। 
  • लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , नमक , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर , सूखा नारियल  और काला  मसाला डाले। 
  • तुअर के दानेका पेस्ट डाले। 
  • पानी डाले और गाढ़ा होने तक पकाये और एक बाउल में निकाल ले । 
  • हरे धनिये से सजाये। 
  • हरे तुअर की आमटी  तैयार है इसे आप गरमागरम ज्वारी की भाकरी  या रोटी के साथ परोसे। 


समय ३० मिनिट ३ - ४  सदस्य के लिये

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive