मसाले भात masale bhaat recipe in hindi

23:09



masala bhat



मसाले भात एक महाराष्ट्रियन डिश है। जो बेहद स्वादिष्ट होता है और जिसकी खुशबु भी बेहद लाजवाब  होती है। इसे बनाना बहोत ही आसान है और ये फटाफट बन जाता है। आइये जानते है इसे कैसे बनाया जाता है। 


सामग्री -


  • चावल - १ १/२ कटोरी 
  • तेल - २ टेबल स्पून 
  • राई - १ टी स्पून  
  • जीरा -  १ टी स्पून
  • हिंग  - १ टी स्पून
  • तेजपत्ता - १-२ 
  • लौंग - ४-५ 
  • छोटी इलायची - २-३ 
  • प्याज - १ मिडियम 
  • हरी मिर्च - ३-४ 
  • अदरक का पेस्ट - १ टी स्पून 
  • लहसुन का पेस्ट -  १ टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर -  १ टी स्पून
  • हल्दी पाउडर -  १/२ टी स्पून
  • नामक - स्वादानुसार 
  • जीरा पाउडर -  १ टी स्पून
  • धनिया पाउडर -  १ टी स्पून
  • काला मसाला - १ टी स्पून 
  • काली मिर्च पाउडर -  १ टी स्पून
  • टमाटर - ३-४ मिडियम 
  • फुलगोभी - १५० ग्राम 
  • आलू - २ मिडियम 
  • मटर - १/२ कटोरी 
  • हरा धनिया - १ टेबल स्पून 
  • कद्दूकस किया  नारियल - १/२  टेबल स्पून 



विधि -


  • चावल को धोकर छन्नी में निकाल ले। 
  • कुकर में तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होनेपर उसमे राई , जीरा , हिंग , तेजपत्ता , लौंग और इलायची डाले। 
  • १ मिनट चलाये और कटा प्याज , अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। 
  • प्याज को गुलाबी होने तक भुने। 
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , नामक , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर ,काला मसाला और काली मिर्च पाउडर डाले। 
  • टमाटर पीसकर डाले तेल छूटने तक धीमी आंच पे होने दे । 
  • एक एक कर सारी सब्जियां मिलाये। 
  • २ - ३ मिनट पकाये और इसमें चावल मिलाये। 
  • चावल को ३ - ४ मिनट अच्छे से भुने। 
  • १ १/२ ग्लास पानी डाले और मिक्स करे। 
  • ढक्कन बंद करके २ सिटी ले और गैस बंद करे। 
  • कुकर की भाप जानेपर हरा धनिया और कद्दूकस किये नारियल से सजाये। 
  • कढ़ी , पापड़ और मनपसन्द अचार के साथ गरमा गरम सर्व करे। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive