मटर पुलाव matar pulao recipe in hindi
09:52सामग्री -
- पका चावल - १ बाउल
- तेल - १ टेबल स्पून
- मटर के दाने - १ कटोरी
- राई - १ टी स्पून
- जीरा - १/२ टी स्पून
- हींग - १/२ टी स्पून
- हरी मिर्च - ३-४
- प्याज - १ छोटा
- नमक - १ टी स्पून
- हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए
विधि -
- स्वादिष्ट मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करे।
- तेल गरम होनेपर राई और जीरा डाले।
- हींग , हरी मिर्च को लंबा काटकर डाले।
- प्याज डालेऔर भुने ।
- प्याज गुलाबी होनेपर मटर के दाने डाले।
- सॉफ्ट होने तक पकने दे।
- चावल डाले और मिक्स करे।
- ३-४ मिनट धीमी आंच पर पकने दे।
- सर्विंग बाउल में निकालकर हरे धनिये से गार्निश करे।
- गरमा गरम स्वादिष्ट मटर पुलाव तयार है।
0 comments