दाल मखनी तड़का dal makkhani tadka recipe in hindi

01:11

 






समय - ३० मिनट 


३ - ४ सदस्य के लिए 


सामग्री -

  • साबुत उडद - १ कप 
  • राजमा - १ टेबल स्पून 
  • दूध - १ कप 
  • प्याज - १  मीडियम
  •  हरी मिर्च - ४-५
  •  टमाटर - ४-५ मीडियम 
  •  हरा धनिया - सजाने के लिए 
  • अदरक का पेस्ट -
  • लहसुन - का पेस्ट
  •  हींग -१/२ टी स्पून 
  • धनिया पाउडर - १ टी स्पून 
  • लौंग - ३-४ 
  • आमचूर पाउडर - १ टी स्पून 
  • जीरा पाउडर -२  टी स्पून 
  • राई -२  टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - २ टी स्पून  
  • हल्दी पाउडर - १/२टी स्पून 
  • नमक - २  टी स्पून  या स्वादानुसार
  • गरम मसाला - १ टी स्पून 
  • तेल - ३  टेबल स्पून 
  • मलाई - १  टेबल स्पून 
  • मख्खन -  १ टेबल स्पून 


विधि -

  • दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल और राजमा साफ कर लें। 
  •  रातभर के लिए दोनों को पानी में भिंगो दे। 
  • सुबह उन्हें पानी से अच्छी तरह से धोकर एक कुकर में 3 से 4 कप पानी डालकर ६-७ सिटी होने तक दाल पकाये। 
  • भाप जानेपर दाल को एक बड़े चम्मच से चलाकर अच्छी तरह से मिला लें, जिससे दोनों दाल आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। 
  • एक पैन में २ टेबल स्पून तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होने पर १ टी स्पून  राई ,लौंग, १/२ टी स्पून हींग और १ टी स्पून जीरा डालकर भूने.
  • प्याज बारीक़ काटकर डाले और गुलाबी भुने। 
  • बारीक़ कटी हरी मिर्च और अदरक लसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें। 
  • आमचूर पाउडर ,जीरा पाउडर , धनिया पाउडर  ,१ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर ,गरम मसाला, , नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले। 
  • टमाटर मिक्सी में पीसकर डाले और तेल छूटने तक पकने दे। 
  • दूध को डालकर चलाएं और अच्छी तरह से मिला ले। 
  •  अब तड़के में पकी हुई दाल को डालकर अच्छी तरह से मिला ले। 
  • मलाई फेंटकर डाले और दाल को  ६ - ७  मिनट तक उबलने दें फिर गैस बंद कर दें। 
  •  उसमें बटर, कसूरी मेथी को डालकर मिला दे। 
  • तड़का देने वाले पैन में  १ टेबल स्पून  तेल गरम करे।
  • तेल गरम होने पर १ टी स्पून  राई ,१/२ टी स्पून हींग और १ टी स्पून जीरा डाले। 
  • अब गरम गरम तड़का दाल मखनी पर डाले। 
  • हरा धनिया से सजाये। 
  • दाल मखनी तड़का तयार है। 
  • इसे गरमा गरम नान या पराठे के साथ सर्व करे। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive