अचारी बैंगन मसाला रेस्टोरेंट स्टाइल - achari baingan masala restaurant style recipe in hindi

01:58



समय - २० मिनट 

सदस्य - ३-४ के लिए 

स्वाद - तीख़ा , खट्टा , मसालेदार 



सामग्री -

  • बैंगन - २५० ग्राम 
  • तेल - आवश्यकता नुसार 
  • राई - १ टी स्पून 
  • जीरा - १ टी स्पून 
  • मेथी - १ टी स्पून 
  • कलौंजी - १ टी स्पून 
  • सौंफ - १ टी स्पून 
  • हिंग - १/२ टी स्पून 
  • प्याज - १ बड़ा 
  • अदरक का पेस्ट - १ टी स्पून 
  • लहसुन का पेस्ट - १ टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - २ टी स्पून 
  • हल्दी पाउडर - १/२ टी स्पून 
  • जीरा पाउडर - १ टी स्पून 
  • धनिया पाउडर -१ टी स्पून 
  • दही - २ टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - सजाने के लिए 

विधि -

  • अचारी बैंगन मसाला  बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को बिना काटे ४ कट दे। 
  • कढ़ाई में तेल गरम करे।  
  • सारे बैंगन को डिप फ़्राय करे और टिशू पेपर पर निकाल ले । 
  • एक पैन में १ टेबल स्पून तेल गरम करे। 
  • तेल गरम होने पर उसमे राई , जीरा , मेथी , कलौंजी , सौंफ डाले। 
  • बारीक़ कटा प्याज डाले और गुलाबी होने दे। 
  • अदरक का पेस्ट - लहसुन का पेस्ट डाले और २ मिनट होने दे। 
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर डाले और अच्छा भून ले। 
  • दही फेटकर डाले। 
  • तेल छूटने पर बैंगन डाले। 
  • मिक्स करके धीमी आँच पे ढक्कर ७-८ मिनट होने दे। 
  • सर्विंग डिश में निकालकर हरे धनिये से सजाये। 
  • अचारी बैंगन मसाला  तैयार है इसे गरमा गरम पराठे या चावल के साथ सर्व करे। 

अचारी बैंगन मसाला रेस्टोरेंट स्टाइल - achari baingan masala restaurant style recipe in hindi



You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive