आंवला खाने के फायदे |

14:14

  
kirti bhite's recipe

आंवला में विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।  विटामिन सी ऐसा नाजुक तत्व होता है जो गर्मी के प्रभाव से नष्ट हो जाता है, लेकिन आँवले में विद्यमान विटामिन सी कभी नष्ट नहीं होता। हिन्दू मान्यता में आँवले के फल के साथ आँवले का पेड़ भी पूजनीय है। माना जाता है कि आँवले का फल भगवान विष्णु को बहुत पसंद है इसीलिए अगर आँवले के पेड़ के नीचे भोजन पका कर खाया जाये तो सारे रोग दूर हो जाते हैं।  आंवला को दो तरीके से खाते हैं  ताज़ा और सुखा आवला चूर्ण। दोनों ही रूप में आंवला उतना ही फायदेमंद हैं। 

  1. आंवला के सूखे फलों को पानी में रात भर भिगोकर उस पानी से आँख धोने से आँखों की सूजन इत्यादि दूर होती है।
  2.  इसके पत्तों के क्वाथ से कुल्ला करने पर मुँंह के छाले  नष्ट होते हैं। 
  3. आंवले के रस में घी का छौंक देकर सेवन करने से ज्वर नष्ट हो जाता है।
  4. सूखे आंवले का चूर्ण मूली के रस में मिलाकर ४० दिन तक खाने से पथरी रोग से मुक्ति मिल जाएगी।
  5. चर्बी घटाकर मोटापा दूर करता है। 
  6. सिर के केशों को काले, लम्बे व घने रखता है। ताजा आंवला खाने या बालों की जड़ों पर इसका पेस्ट लगाने से बाल विकास और रंग में सुधार होता है।
  7. एक गिलास ताजा पानी २५  ग्राम सूखे आंवले बारीक पिसे हुए व २५ ग्राम गुड़ मिलाकर ४०  दिन तक दिन में २  बार सेवन करने से गठिया रोग समाप्त हो जाता है।
  8. रात को सोते समय आंवले का चूर्ण एक गिलास गाय के दूध के साथ सेवन करने से कब्ज दूर हो जाएगी।
  9. आंवले के फलों को चीरा लगा, नमक हल्दी के पानी में डुबोएं और एक सप्ताह बाद सुबह खाली पेट रोज एक फल का सेवन करें, आंखों की रौशनी के लिए लाभप्रद है। 
  10. आंवले के रस में थोड़ा कपूर मिलाकर उसका लेप मसूड़ों पर करने से दांत का दर्द ठीक हो जाए। दांतों के कीड़े भी मर जाएंगे।
  11. सूखे हुए आंवले के फलों पर काला नमक डालकर चूसने से अपचन और पेट के विकार दूर हो जाते हैं।  
  12. इसके जूस को शहद में मिलाकर पिने से खून साफ़ हो जाता है साथ ही त्वचा में चमक और स्किन रोग दूर हो जाते हैं । 
  13. शहद के साथ आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है। 
  14. आंवले में मौजूद कुछ खनिज और विटामिन सामूहिक रूप से मासिक धर्म के ऐंठन के उपचार में बहुत उपयोगी होते हैं।
  15. आँवले के फलों को कुचलकर घी में सेंका जाए और इसे सूंघा जाए तो नाक से निकलने वाले खून अथवा नकसीर में आराम मिलता है। 

You Might Also Like

0 comments

Search This Blog

Contact Form

Name

Email *

Message *

Blog Archive